September 4, 2026
BIHAR

टाटा स्टील जनरल ऑफिस के बोर्ड रूम में टाटा स्टील प्रबंधन व टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के बीच बोनस समझौता संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रबंधन एवं यूनियन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किए।

प्रबंधन की ओर से कंपनी की चीफ, पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल, सीएचआरओ ( इंडिया मैन्युफैक्चरिंग )  जुबिन पलिया, चीफ आई आर, लीगल एंड सी डब्ल्यू एम राहुल दुबे, चीफ टिनप्लेट अजय कुमार झा, चीफ एचआरबीपी शसोनम रंजन, हेड ( एचआरबीपी ) दीपक वर्गीस, चीफ फाइनेंस  आशीष चौधरी, गुरप्रीत सिंह , सीनियर एरिया मैनेजर ( ई आर )सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने समझौते में भाग लिया। वहीं, यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय , महासचिव  मनोज कुमार सिंह, डेप्युटी प्रेसिडेंट परविंदर सिंह सोहल, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साई बाबू राजू, वकील खान,  जगजीत सिंह, सह सचिव संजय कुमार,  विनय कुमार साहू,  अमृत कुमार झा,  निरंजन महापात्र,

सह कोषाध्यक्ष  सूर्या भूषण शर्मा, कोषाध्यक्ष  संग्राम किशोर दास तथा  सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बोनस समझौते के तहत टिनप्लेट डिवीजन के कुल 843 कर्मचारियों के बीच लगभग 4.36 करोड़ की बोनस राशि वितरित की जाएगी। समझौते के अनुसार कर्मचारियों को न्यूनतम ₹32,831 तथा अधिकतम ₹86,350 तक बोनस मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *