April 22, 2026
18_12_2023-shivraj_singh_mp_cm_23607824

राहुल गांधी के अन्य पिछड़ी जाति (ओबीसी) पर दिए गए बयान को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने उनकी आलोचना की है। भाजपा ने कहा कि कांग्रेस स्वीकार करती है कि वह ओबीसी विरोधी है।
गुरुवार को भाजपा मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कल राहुल गांधी ने एक बड़ा सच कबूल किया है। उन्होंने एक रैली में कहा कि पूरा सिस्टम ओबीसी जाति के खिलाफ है, मैंने सिस्टम के अंदर रहकर देखा है, भाजपा तो पिछले कई वर्षों से कह रही है कि कांग्रेस, दलित, आदिवासी, पिछड़ा वर्ग विरोधी है। सच्चाई उनके मुंह से सामने आ गई है। लोगों ने देखा है कि कांग्रेस ने क्या किया है, उन्होंने 40 वर्षों तक ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। यह काम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस कब तक लोगों के साथ अन्याय करेगी। कांग्रेस ने हमेशा से पिछड़े वर्गों और दलितों के अधिकार पर डाका डालने का काम किया है। कर्नाटक में तो अल्पसंख्यकों को ओबीसी आरक्षण देने का पाप किया है। उन्होंने कहा कि अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, जामिया मिलिया इस्लामिया में ओबीसी के आरक्षण को खत्म करने का पाप किया है। पंडित नेहरू को तो भारत रत्न मिल गया था लेकिन बाबा साहेब अंबेडकर को भाजपा की सरकार ने भारत रत्न दिया। साफ है कांग्रेस हमेशा से दलित और ओबीसी विरोधी रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *