March 24, 2026
image (9)

यात्रियों की भीड़ और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने पटना और गया के बीच एक जोड़ी पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू किया है। 03611/03612 यह विशेष ट्रेन सभी छोटे-बड़े स्टेशनों और हाल्ट पर ठहराव करते हुए यात्रियों को सुगम यात्रा का विकल्प प्रदान करेगी। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी सरस्वती चन्द्र ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 20 साधारण श्रेणी और दो एसएलआर कोच शामिल हैं। इस सेवा का सबसे अधिक लाभ दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छोटे व्यवसायियों को मिलेगा, जो नियमित रूप से इस रूट पर आवागमन करते हैं। गाड़ी संख्या 03611 पटना-गया पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 23 मार्च से छह अप्रैल तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन पटना से शाम 5:15 बजे प्रस्थान कर पुनपुन, जटडुमरी, तरेगना, जहानाबाद, टेहटा और बेला समेत सभी स्टेशनों पर रुकते हुए रात 8:35 बजे गया पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 03611 पटना-गया पैसेंजर स्पेशल का परिचालन 23 मार्च से छह अप्रैल तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह ट्रेन पटना से शाम 5:15 बजे प्रस्थान कर पुनपुन, जटडुमरी, तरेगना, जहानाबाद, टेहटा और बेला समेत सभी स्टेशनों पर रुकते हुए रात 8:35 बजे गया पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *