Screenshot
बजाय फिनसर्व म्यूचुअल फंड ने अपने स्मॉल कैप फंड की पहली वर्षगांठ पर इसके बेहतरीन प्रदर्शन की घोषणा की है। कोलकाता से सामने आई रिपोर्ट के अनुसार, यह फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है जो मुख्य रूप से स्मॉल-कैप शेयरों में निवेश करती है और ग्रोथ, वैल्यू व क्वालिटी शेयरों को साथ लेकर चलने वाली 3-इन-1 रणनीति अपनाती है।
18 जुलाई 2025 को लॉन्च होने के बाद से इस फंड ने 8.5% का रिटर्न दिया है, जबकि इसी अवधि में इसका बेंचमार्क (बीएसई 250 स्मॉलकैप टीआरआई) माइनस 1.25% रहा, यानी फंड ने बेंचमार्क से 9.75 प्रतिशत अंक अधिक कमाई करके दिखाई है। इस अवसर पर बजाज एसेट मैनेजमेंट के प्रबंध निदेशक गणेश मोहन ने कहा कि इस फंड ने एक बेहद कठिन मार्केट साइकिल के दौरान भी अपने उद्देश्यों से कोई समझौता नहीं किया है।
