एम्स (AIIMS) ने बीएससी (ऑनर्स) नर्सिंग 2026 में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू कर दी है। एंट्रेंस एग्जाम में क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवार अब कैंडिडेट्स पोर्टल के जरिए अपने पसंदीदा AIIMS संस्थानों का चयन कर सकते हैं। सीट अलॉटमेंट में शामिल होने के लिए तय समय के अंदर च्वॉइस भरना और उसे लॉक करना जरूरी होगा।
AIIMS के शेड्यूल के अनुसार, राउंड-1 काउंसलिंग के तहत च्वॉइस फिलिंग और लॉकिंग की सुविधा 31 जुलाई से 6 अगस्त 2026 शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेगी। इसके बाद उम्मीदवारों की रैंक, कैटेगरी और चुनी गई प्राथमिकताओं के आधार पर सीट आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
AIIMS नर्सिंग काउंसलिंग में च्वॉइस भरने का तरीका:
- AIIMS की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन करें।
- नर्सिंग काउंसलिंग के लिए दिए गए पोर्टल पर जाएं।
- अपनी Candidate ID और Password से अकाउंट लॉगिन करें।
- काउंसलिंग में उपलब्ध AIIMS संस्थानों और सीटों की जानकारी देखें।
- अपनी पसंद के कॉलेजों को पसंद के क्रम में सिलेक्ट करें।
- चयन की गई सभी प्राथमिकताओं को एक बार जांचने के बाद च्वॉइस लॉक कर दें।
- लॉकिंग के बाद मिलने वाले कन्फर्मेशन पेज को डाउनलोड कर सेव कर लें।
काउंसलिंग की अंतिम समय सीमा के बाद उम्मीदवारों को नई च्वॉइस जोड़ने या बदलने का मौका नहीं मिलेगा। उम्मीदवारों के लिए च्वॉइस लॉक करना अनिवार्य है। अगर कोई उम्मीदवार समय पर लॉक नहीं करता है, तो नियमों के अनुसार सिस्टम उपलब्ध विकल्पों को अपने आप लॉक कर सकता है।
सीटों का आवंटन उम्मीदवार की मेरिट रैंक, आरक्षण नियम, उपलब्ध सीटों और भरे गए विकल्पों के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि च्वॉइस भरने से पहले सभी AIIMS संस्थानों की सीट उपलब्धता और अपनी रैंक के अनुसार संभावनाओं को अच्छी तरह समझ लें।
च्वॉइस लॉक करने के बाद उसमें किसी तरह का बदलाव संभव नहीं होगा। इसलिए उम्मीदवारों को संस्थानों की प्राथमिकता तय करते समय सावधानी बरतनी चाहिए।
