February 13, 2026
FIRE-2

तूफानगंज शहर के रानीरहाट बाजार में देर रात भीषण आग लगने से 3 दुकानें जलकर राख हो गईं. स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी, सूचना पाकर तूफानगंज थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।  प्रारंभिक अनुमान है कि आग शॉर्ट-सर्किट के कारण लगी होगी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार आग में एक दशकर्मा का गोदाम, एक मिठाई की दुकान और एक राशन की थोक दुकान जलकर खाक हो गयी है । कारोबारी को करीब 50 लाख रुपये के नुकसान होने का शुरुआती अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *