July 29, 2026
Batwara-1947-Trailer-Review-CineTales-1024x538

आमिर खान प्रोडक्शंस की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इमोशनल पोस्टर्स और टीजर के बाद अब सामने आए ट्रेलर ने फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म भारत के विभाजन के दर्दनाक दौर की कहानी को बड़े पर्दे पर भावनात्मक अंदाज में पेश करती है। ट्रेलर में बंटवारे के दौरान हिंसा, बिछड़ते परिवारों और इंसानियत की मिसाल को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है।

फिल्म की कहानी 1947 के विभाजन की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां एक परिवार हिंसा, डर और जबरन पलायन की त्रासदी का सामना करता है। अपनों से बिछड़ने के दर्द के बीच फिल्म यह संदेश देती है कि नफरत से ऊपर इंसानियत और उम्मीद की ताकत होती है। ट्रेलर में सनी देओल एक सिद्धांतों पर अडिग व्यक्ति की भूमिका में नजर आते हैं जबकि शबाना आज़मी एक समझदार और मजबूत बुजुर्ग महिला के किरदार में दिखाई देती हैं। वहीं, प्रीति जिंटा मुश्किल परिस्थितियों में अपने परिवार को एकजुट रखने की कोशिश करती नजर आती हैं।

फिल्म में शबाना आज़मी, सनी देओल, प्रीति जिंटा, करण देओल, अली फज़ल और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। खास बात यह है कि करीब 30 साल बाद निर्देशक राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सफल जोड़ी एक बार फिर साथ काम कर रही है। फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, जबकि गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं। आमिर खान और अपर्णा पुरोहित द्वारा निर्मित ‘बंटवारा 1947’ 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *