March 17, 2026
BIHAR

आगामी ईद, सरहुल, हिन्दु नववर्ष एवं रामनवमी पर्व के शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से उपायुक्त  कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नगर भवन में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयोजन समिति के प्रतिनिधियों, प्रशासनिक पदाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों ने भाग लिया।बैठक के दौरान त्योहारों के अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए मूलभूत नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने से संबंधित मांगें एवं सुझाव प्रस्तुत किए गए, जिस पर प्रशासन द्वारा आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया।

उपायुक्त ने सभी से आपसी भाईचारा एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व को मनाएं। जमशेदपुर में सभी धर्म के लोगों का पूर्व में शान्तिपूवर्क त्यौहार मनाने का इतिहास रहा है। सभी लोग धार्मिक सौहार्द के साथ आपसी भाईचारा तथा एक दूसरे की भावना का सम्मान करते पर्व मनाने की अपील की साथ ही आगामी पर्व की अग्रिम शुभकामना देते हुए तथा निम्नलिखित सुझाव दिए :-

किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को दें।

सोशल मीडिया का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें। सर्त्तक रहें, भड़ाकाउ एवं संदिग्ध पोस्ट को जाने अनजाने फॉर्वड न करें।

सभी धर्मों की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करें।

जुलूसों को संयमित एवं व्यवस्थित रखने हेतु वोलेंटियर की सहायता लें।

बैठक में प्रशासन एवं पुलिस विभाग के वरीय पदाधिकारी सहित विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री ऋषभ गर्ग ने आयोजको को संयमित एवं स्वनियंत्रित तरीके से शोभायात्रा निकालने, पारंपरिक वाद्य यंत्रों के उपयोग को प्रोत्साहित करने, निर्धारित रूट एवं समय का पालन करने तथा विधि व्यवस्था बनाये रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक सिटी कुमार शिवाशीष ने कहा पर्याप्त संख्या में पुलिस की तैनाती रहेगी, असमाजिक तत्वों पर पुलिस की निगरानी की जाएगी। नशा कर जुलुस में शामिल होने को रोका जाय, साम्प्रादायिक माहौल बिगाड़ने वाले पर प्रशासन सख्ती से निपटेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *