सोमवार को पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन का प्रतिनिधिमंंडल ने झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिल कर उनका अभिनंदन किया. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को मारवाड़ी सम्मेलन के समाजसेवा, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं जनहित के विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।
साथ ही सम्मेलन के निकट भविष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के बारे में अवगत कराते हुए उन्हें सादर आमंत्रित किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण को सहर्ष स्वीकार करते हुए सम्मेलन की गतिविधियों की सराहना की और भविष्य में भी सहयोग का आश्वासन दिया. इस दौरान जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के महासचिव विनोद जैन भी मौजूद थे।
इस मौके पर पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन के जिला अध्यक्ष मुकेश मित्तल, महासचिव प्रदीप मिश्रा, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, सचिव महेश छापोलिया समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
