टाटा पावर मजदूर यूनियन के उपाध्यक्ष अम्बुज कुमार ठाकुकर की अध्यक्षता में बारीगोड़ा स्थित कार्यालय में हुई जिसमें सभी विभागों में ओवर टाइम की राशि दुगुनी दर से भुगतान नहीं करने के खिलाफ मई माह में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया।
मजदूरों ने बताया कि टाटा पावर के आई आर, सुभोजीत घोष सिर्फ मजदूरों को आज तीन माह से आश्वासन देते आ रहे हैं, अभी भी फायरब्रिगेड के मजदूरों से ओवर टाइम कराया जा रहा है, लेकिन दुगुनी दर से भुगतान नहीं किया जा रहा है, उल्टे आर के इलेक्टर की ओर मजदूरों को धमकाया जा रहा है, कि बहुत जल्द ओटी का डबल मांग करने वाले मजदूरों को बाहर किया जाएगा।
टाटा पावर यूनियन ने चेतावनी दी कि मामला डीएलसी कार्यालय में लंबित है। अगर टाटा पावर प्रबंधन किसी भी मजदूरों के साथ छेड़छाड़ किया तो अनिश्चितकालीन आंदोलन टाटा पावर में होगी। इस मौके पर यूनियन के उपाध्यक्ष अंबुज ठाकुर, महासचिव निगमा नंद पाल, पवन कुमार आदि मौजूद थे।
