March 10, 2026
BARSSA

राजधानी समेतआसपास के इलाकों में सोमवार की शाम से बादलों की आवाजाही बनी रही। देर रात में वर्षा से मौसम खुशनुमा हो गया। हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी बादल छाए रहेंगे। वर्षा की भी संभावना है। प्रदेश के आठ जिलों पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया व किशनगंज जिले में 30-40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलने के साथ मेघ गर्जन, वज्रपात को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। चार दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में चार से छह डिग्री तापमान में वृद्धि के आसार नहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *