April 21, 2026
1773477852757_FotoJet---2026-03-14T141345

पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) ने जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी पर दो साल का प्रतिबंध लगा दिया है। उनके खिलाफ यह कार्रवाई पीएसएल छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलने के फैसले के कारण की गई है। 29 वर्षीय मुजरबानी पहले आईपीएल और पीएसएल दोनों की नीलामी में नहीं बिके थे। इसके बाद उन्हें इस्लामाबाद यूनाइटेड ने रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया था। हालांकि, बाद में उन्होंने यह कॉन्ट्रैक्ट छोड़ दिया, जब कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने उन्हें अपनी टीम में शामिल होने का ऑफर दिया। कोलकाता ने उन्हें उस समय साइन किया, जब टीम को बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान के साथ अपना करार खत्म करना पड़ा।

मुजरबानी आईपीएल 2026 में अब तक दो मैच खेल चुके हैं और अपने दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 4 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया। इससे पहले भी इसी तरह के मामले में दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी कॉर्बिन बॉश पर एक साल का बैन लगाया गया था।

इस सीजन में स्पेंसर जॉनसन और दासुन शनाका ने भी पीएसएल छोड़कर आईपीएल खेलने का फैसला किया है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है, लेकिन इन पर भी कार्रवाई की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *