August 3, 2026
1200-675-27258817-973-27258817-1785292102802

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु 3 से 5 अगस्त तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वह कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होंगी।

राष्ट्रपति सचिवालय ने बताया कि 3 अगस्त को राष्ट्रपति कटक में जगद्गुरु कृपालु विश्वविद्यालय का उद्घाटन करेंगी। इसके बाद 4 अगस्त को वह भुवनेश्वर से बेरहामपुर तक ट्रेन की यात्रा करेंगी और तप्तापानी स्थित मां कंधुनी देवी मंदिर तथा शिव मंदिर में दर्शन और आरती करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *