May 13, 2026
POLITICS

पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की महिला विंग की एक महत्वपूर्ण बैठक आज साकची स्थित एक सिटी होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मित्तल ने की। बैठक में आगामी 17, 18 एवं 19 मई 2026 को बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान में आयोजित होने वाले राजस्थान महोत्सव सह मेला 2026 को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक चर्चा की गई।
महिला विंग की सदस्यों द्वारा महोत्सव को भव्य एवं आकर्षक बनाने हेतु अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए गए। साथ ही महोत्सव में आने वाले आगंतुकों—विशेषकर युगल (पति-पत्नी), पुरुष, महिला एवं बच्चों—से राजस्थानी पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित होने का आवाहन किया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि पारंपरिक राजस्थानी परिधान में आने वाले प्रतिभागियों में से सबसे आकर्षक युगल एवं प्रतिभागियों को सरप्राइज पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा।

बैठक में मेले में लगने वाले फूड स्टॉल, विभिन्न दुकानों की व्यवस्था एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से जिला महासचिव प्रदीप मिश्रा, संयुक्त महासचिव आकाश शाह, महिला विंग की प्रभारी संगिता शर्मा, स्वाति अग्रवाल, राखी शर्मा, रश्मि केवालका, उषा शर्मा, मेनका शर्मा, संगिता बंसल, संगिता काबरा, रिंकू अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, प्रीति काउंटिया, मोनिका शर्मा, बबीता अग्रवाल, संतोष माहेश्वरी एवं मंजू खंडेलवाल उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *