November 12, 2026
vkvhjk

छठ पर्व पर घर लौटने वाले रेलयात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने कमर कस ली है और 12 नवंबर को नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और आनंद विहार टर्मिनस सहित दिल्ली-एनसीआर के 6 प्रमुख स्टेशनों से बिहार के लिए ट्रेनों का महाकुंभ सजा है जिसके तहत उत्तर रेलवे आज दिल्ली से 29 विशेष रेलगाड़ियों का सफल संचालन कर रहा है, जिनमें नई दिल्ली और आनंद विहार से 7-7, शकूरबस्ती से 5, हजरत निजामुद्दीन से 5, पुरानी दिल्ली जंक्शन से 3 तथा रोहतक और सराय रोहिल्ला से 1-1 स्पेशल ट्रेन शामिल है, साथ ही भीड़ की स्थिति को भांपते हुए जनरल स्पेशल ट्रेनें भी पटरियों पर उतारी जा रही हैं और रेलवे स्टेशनों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न हो इसके लिए प्लेटफॉर्म टिकटों की बिक्री तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई है ताकि केवल यात्रा टिकट वाले यात्रियों को ही स्टेशन के अंदर जाने दिया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *