March 25, 2026
image

पटना के दानापुर में एक निर्माणाधीन पुल की दीवार गिरने के बाद अब सरकार में ऐक्शन में है। बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि दानापुर के ढिबरा में पुल की दीवार गरने की जानकारी मिली थी और इसके संबंध में अधिकारियों से बात हुई है। रामकृपाल यादव ने बताया कि उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वो इसकी जांच करें और देखें की गुणवत्ता में कमी हुई है या फिर क्या हुआ? सरकार इस मसले पर चुपचाप नहीं बैठेगी। इससे संबंधित जो अधिकारी या ठेकेदार होंगे उसपर कार्रवाई की जाएगी। जो लोग जिम्मेदार होंगे उनपर सरकार कार्रवाई करेगी।
आपको बता दें कि बीते शनिवार को दानापुर इलाके में विजय सिंह पथढिबरा प्रोजेक्ट के तहत बन रहे एक छोटे पुल की दीवार गिर गई थी। इस हादसे में 2 मजदूर मलबे में दब गए थे। हालांकि, उस वक्त दोनों घायल मजदूरों को बचा लिया गया था। एक मजदूर की इस घटना में अधिक चोट लगी थी। अधिक जख्मी मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने निर्माणाधीन पुल की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। बताया जा रहा है कि करीब 16 दिनों पहले ही यहां कंस्ट्रक्शन का काम शुरू हुआ था। यह रास्ता ढिबरा गांव और शाहपुर थाना इलाके को जोड़ती है।
इस हादसे में घायल मजदूर की पहचान संतोष कुमार के तौर पर हुई थी। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गांव वालों ने उस वक्त आरोप लगाया था कि इस पुल को मजबूत आधार या लोहे के पिलर के बजाए सीधे मिट्टी के जरिए बनाया जा रहा था। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि खराब क्वालिटी का सामान इस्तेमाल किया जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *