October 28, 2026
Hera-Pheri-3-1

परेश रावल ने फिल्म ‘हेराफेरी 3’ को के बीच में छोड़ने की घोषणा से हर कोई हैरान रह गया। परेश रावल फिल्म छोड़ने के बाद अक्षय कुमार की कंपनी ने अपना 25 करोड़ रुपये का दावा किया है। परेश रावल पूरे मामले पर चुप रहे, लेकिन अब परेश रावल ने ‘हेरा फेरी 3’ के मेकर्स और प्रोडक्शन हाउस को कानून की भाषा में जवाब दिया है। परेश रावल ने एक्स पर इस केस को लेकर एक बड़ा अपडेट शेयर किया है।

परेश रावल ने विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए सोशल मीडिया पर पाेस्ट किया, “मेरे वकील ने मेरे फैसले के संबंध में उचित जवाब भेजा है। एक बार जब आप इसे पढ़ लेंगे, तो सभी प्रश्न हल हो जाएंगे।”

अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ ने परेश रावल पर 25 करोड़ रुपये का दावा ठोंका है। इस दावे की वजह यह है कि कॉन्ट्रैक्ट साइन करने के बावजूद परेश रावल के फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से बाहर होने की वजह से निर्माताओं को आर्थिक नुकसान हुआ है। परेश रावल ने इसका कानूनी जवाब भेजा है।

‘हेरा फेरी 3’ बनने पर संदेह

इस विवाद के कारण फिल्म ‘हेराफेरी 3’ का भविष्य अनिश्चित हो गया है। इस फिल्म के निर्देशन का जिम्मा प्रियदर्शन पर है। परेश रावल ने ‘हेरा फेरी’ के दोनों भागों में बाबूराव गणपतराव आप्टे की भूमिका को अमर कर दिया है। यह देखना दिलचस्प होगा कि परेश रावल के ‘हेरा फेरी’ छोड़ने के बाद भी सिनेमा का जादू जारी रहेगा या नहीं। ‘हेरा फेरी’ फिल्म परेश रावल की भूमिका के बिना अधूरी है। हर कोई यह देखने के लिए उत्सुक है कि फिल्म छोड़ने के बाद परेश की जगह कौन लेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *