July 20, 2025

कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र से ऑनलाइन सट्टेबाजी चलाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ पुलिस ने किया है। गुरुवार आधी रात को छापेमारी कर पुलिस ने इस रैकेट में शामिल नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी झुमरीतिलैया शहर के मिटको कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। यही से ऑनलाइन सट्टेबाजी का धंधा चलाते थे। जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो एसपी अनुदीप सिंह की देखरेख में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इसके बाद टीम में शामिल पुलिस अफसरों ने गुरुवार रात को सभी आरोपियों को दबोचा। गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कोशक है कि पूछताछ में कुछ और लोगों के शामिल होने की आशंका है।
एसपी अनुदीप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि सभी आरोपी रेड्डी ऐप के माध्यम से विभिन्न गेम जैसे, आईपीएल, क्रिकेट, फुटबॉल, टेनिस और केसिनो आदि खेलने का प्रलोभन देते थे। इसके बाद खेलने वालों की एक आईडी और पासवर्ड जेनरेट किया जाता था। इसी के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों को गेम खेलने के एवज में पैसे देने होते थे। मिली जानकारी के अनुसार विभिन्न खातों में पैसे लेने के बाद संबंधित व्यक्ति को एक विशेष क्वाइन उनकी आईडी में दी जाती थी।
इसी क्वाइन का उपयोग कर पैसे देनेवाले लोग ऑनलाइन सट्टेबाजी कर गेम खेलते थे। जीतनेवालों को नाम मात्र की राशि उनके खाते में डाल दी जाती थी। आरोपितों के पास से ये सामान हुए जब्त गिरफ्तार आरोपियों के पास से 22 मोबाइल फोन, विभिन्न बैंकों के 25 एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंकों के 11 चेकबुक, विभिन्न बैंकों में खोले गए 16 खाते, दो लैपटॉप, दो स्कैनर के अलावा स्वैप मशीन भी पुलिस के हाथ लगे हैं। एसपी ने बताया कि इसमें सारे खाते फर्जी तरीके से खोले गए थे। इसमें उपयोग किए गए दस्तावेज भी फर्जी पाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *