March 6, 2026
lok

पड़ोसी देश नेपाल में छिटफुट घटना छोड़ मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ। करीब 65 फीसदी मतदाताओं ने मताधिकार का उत्साहपूर्वक प्रयोग किया। युवा, युवती, महिला, पुरूष, वृद्ध व नयी नवेली दुल्हनों ने कतारबद्ध होकर वोट गिराये। मिली जानकारी अनुसार ज्यादा जोश में जेन जी के युवा व युवतियां वोटर थे। जो परिवर्तन की तरफ मुखर थे। मधुबनी से सटे सीमावर्ती जिले सिरहा, धनुषा, सप्तहरी ,महोत्तरी में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। रौतहट क्षेत्र नं. के परोहा नगर पालिका के जिगडवा के मतदान केंद्र को लेकर विवाद होने की सूचना है। नेपाल सुरक्षा बल व प्रहरी ने शांत कराया। मधेश क्षेत्र में जेन जी आंदोलन समर्थित राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी, नेपाली कांग्रेस, नेकपा एमाले की ओर क्षेत्र के वोटरो में चुनाव को ले खासी उत्साह थी।
मालूम कि पड़ोसी देश नेपाल में गुरुवार को 275 सीटों के लिए आम चुनाव सम्पन्न हुआ। सुबह 7 बजे से शुरू हुई वोटिंग शाम 5 बजे तक हुयी। वोट डालने के लिए सुबह से ही मतदाताओं की लंबी कतारें पोलिंग बूथ पर लगी हुई थी। नेपाल में किसकी सरकार बनेगी, ये तो चुनाव के नतीजे आने के बाद ही साफ हो सकेगा। पर वर्ष 2025 में जेन जी के विरोध प्रदर्शन के समय इस्तीफा देने वाले केपी शर्मा ओली एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। सुबह से चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा था। किसी भी तरह के टकराव की कोई खबर अब तक सामने नहीं आयी है। नेपाल में गुरुवार को चुनाव को लेकर डीएसपी जयनगर राघव दयाल ने बॉर्डर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इनरवा, बैतोन्हा पर जा कर बॉर्डर पर तैनात सशस्त्र बलों के जवानों के साथ सुरक्षा को लेकर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिया। डीएसपी ने बताया नेपाल में चुनाव को लेकर बॉर्डर पर हाई अलर्ट है बॉर्डर के अलावा सीमावर्ती क्षेत्र के सभी थानों पर विशेष चौकसी बरती जा रही है। बॉर्डर से सभी सटे सभी थाना को 24 घंटे विशेष निगरानी का निर्देश दिया गया है। बॉर्डर पर तैनात सुरक्षा बलों के साथ पुलिस संयुक्त रूप से को-ऑर्डिनेट कर गश्त कर रही है। पड़ोसी देश में चुनाव को लेकर प्रशासन के द्वारा हर घटनाक्रम पर नजर रखा जा रहा है। प्रशासन के द्वारा सभी सुरक्षा एजेंसी के साथ नेपाल में हो रहे चुनाव को लेकर बॉर्डर से सटे सभी सीमावर्ती इलाकों पर विशेष निगरानी रखकर हर घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है। वहीं नेपाल में गुरुवार को चुनाव को लेकर 72 घंटे पूर्व से बॉर्डर बंद है। जो गुरुवार की मध्य रात्रि से खुलेगी। वही इंडो नेपाल रेलखंड पर चलने वाली नेपाली ट्रेन का परिचालन शुक्रवार से पूर्व की तरह शुरू होने की संभावना है। नेपाल चुनाव को लेकर 3 दिन भारत नेपाल सीमा एवं नेपाली ट्रेन का परिचालन बंद रहा है। नेपाल में प्रतिनिधि सभा का चुनाव सम्पन्न, 72 घंटे बाद आज खुलेगा बॉर्डर हरलाखी,एक संवाददाता। नेपाल में गुरुवार को नेपाल में हो रहे चुनाव के दौरान इंडो-नेपाल बॉर्डर पर दोनों देशों के सुरक्षाकर्मियों की कड़ी चौकसी रही है। चुनाव से पूर्व 2 मार्च से ही 72 घंटे के लिए बॉर्डर को सील कर दिया गया था। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव सम्पन्न कराने के लिए दोनों देशों के मुख्य मार्गों पर 72 घंटे के लिए नो-एंट्री लगा दी गई। हालांकि मेडिकल व अन्य आपातकाल स्थितियों के लिए छूट की गुंजाइश जरूर रही। गुरुवार को शांतिपूर्ण माहौल में नेपाल का चुनाव सम्पन्न हो गया। आज से बॉर्डर खोल दिया जाएगा और पूर्व की भांति बॉर्डर पर आवागमन शुरू होगा।एसएसबी के अधिकारी ने बताया कि नेपाल में प्रतिनिधि सभा का चुनाव सम्पन्न हो चुका है। आज से पुन: दोनो देशों के बीच सामान्य रूप से आवागमन शुरू कर दिया जाएगा। गुरुवार की सुबह सात बजे से नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई। मतदान के दौरान बूथों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चुस्त दुरुस्त थी। सभी बूथों पर नेपाल पुलिस व सेना के जवान तैनात किये गए थे। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान की प्रक्रिया चली। तदुपरांत बैलेट बॉक्स को निर्धारित जगहों पर भेज दिया गया। इधर नेपाल चुनाव में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर 72 घंटे पूर्व ही बॉर्डर को सील कर दोनो देशों के बीच आवागमन को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। नेपाल चुनाव को लेकर सीमा पर अलर्ट दिखा प्रशासन लौकही,निज संवाददाता। नेपाल चुनाव को लेकर इंडो -नेपाल सीमा पर भारतीय क्षेत्र में दिन पर एस एस बी और स्थानीय थाना की पुलिस अलर्ट दिखी। बतादे कि चुनाव को लेकर इंडो -नेपाल सीमा को 72 घंटों के लिए सील कर दिया गया था। गुरुवार को अहले सुबह से ही खुटौना एवं लौकही प्रखंड से लगी सीमा पर एस एस बी और स्थानीय थाना की पुलिस तैनात थी। सुरक्षा व्यवस्था इतनी संख्त थी कि किसी को भी नेपाल प्रवेश करने की इजाजत नहीं दी गई। लौकहा, बलुआ,अरनामा, थरूआही,नारी, करियौत, अंधरामठ,भरफोरी और नेउर में लगातार एस एस बी और सम्बंधित थाने की पुलिस गश्ती करते दिखे। नेपाल के चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों के बाजारों में भी सन्नाटा पसरा दिखा। चुनाव को लेकर नेपाली क्षेत्र के लोग काफी उत्साहित दिख रहे थे। नेपाली क्षेत्र में भी प्रयाप्त संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया था। सीमा पर चल रहे गश्ती की बावत लौकही थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि यह वरीय अधिकारियों से प्राप्त निर्देश के आलोक में किया जा रहा है। समाचार प्रेषण तक चुनाव को लेकर सीमावर्ती क्षेत्रों में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *