January 18, 2026

नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल इनटैच जमशेदपुर चैप्टर के साथ मिल कर कक्षा सातवीं से नौवीं के छात्रों के लिए ‘ट्री ऑफ लाइफ’ नाम से पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करायी गई. पोस्टर में किसी एक देसी पेड़, झाड़ी को उसकी खासियतों जैसे पत्ते, छाल, फूल या फल के साथ-साथ पेड़ पर व उसके आसपास पाए जाने वाले जीवन (जानवर, पक्षी, कीड़े-मकोड़े वगैरह) को दिखाया गया।

इस कॉम्पिटिशन में शहर के छह स्कूलों, जैसे रामकृष्ण मिशन हाई स्कूल, बिष्टुपुर, श्री कृष्णा पब्लिक स्कूल, काशीडीह हाई स्कूल, नरभेराम हंसराज इंग्लिश स्कूल, लिटिल फ्लावर स्कूल व केरल पब्लिक स्कूल, कदमा के करीब 63 छात्रों ने भाग लिया।

इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत की रिच बायोडायवर्सिटी, पेड़ों के इकोलॉजिकल व कल्चरल महत्व और आने वाली पीढ़ी के लिए इसके संरक्षण की अहमियत के बारे में जागरूकता बढ़ाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *