April 26, 2026
Metro-Third-Rail

गुरुवार यानी 31 अक्टूबर को काली पूजा है। इस मौके पर लोग पंडाल दर्शन के लिए निकलते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए कोलकाता मेट्रो ने काली पूजा की रात अतिरिक्त सेवायें देने का फैसला लिया है।
मेट्रो रेल सूत्रों के अनुसार, गुरुवार यानी काली पूजा के मौके पर अन्य दिनों की तुलना में दिन के वक्त फेरों में कटौती की जायेगी। इस दिन 292 की जगह 198 मेट्रो चलेंगी। हालांकि रात में अतिरिक्त मेट्रो चलेगी। कवि सुभाष और दक्षिणेश्वर के लिए पहली मेट्रो सामान्य समय पर रवाना होंगी। रात में आठ स्पेशल मेट्रो चलेंगी।
मेट्रो रात 9:40 बजे से रात 11:00 बजे तक (कवि सुभाष और दक्षिणेश्वर दोनों दिशाओं से) 20 मिनट के अंतराल पर मिलेगी। दक्षिणेश्वर जाने वाली मेट्रो कवि सुभाष से 10.00, 10.20, 10.40 और 11.00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके अलावा दक्षिणेश्वर से कवि सुभाष गामी मेट्रो 9:48, 10:08, 10:28 और 10:48 बजे रवाना होगी। हालांकि, सियालदह से साल्ट लेक और साल्ट लेक से सियालदह तक सेवाएं सामान्य रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *