भारत की एक सबसे भरोसेमंद और अग्रणी आभूषण कंपनियों में से एक, कल्याण ज्वैलर्स ने बिहार के लखीसराय में अपना नया भव्य शोरूम शुरू किया है। 17 अप्रैल 2026 को इस नूतन शोरूम का उद्घाटन किया गया। इस शोरूम में कल्याण ज्वैलर्स के कई अलग-अलग कलेक्शंस से एक से बढ़कर एक आभूषणों में से अपनी मनचाही खरीदारी का स्वर्णिम अवसर आपको प्राप्त होगा। साथ ही यहाँ आपको मिलेगा विश्व-स्तरीय वातावरण और आधुनिक सुख-सुविधाओं का संगम, जो आपकी खरीदारी को एक नया और बेमिसाल रूप देगा। नए शोरूम के शुभारंभ पर अपनी बात रखते हुए कल्याण ज्वैलर्स के कार्यकारी निदेशक, श्री रमेश कल्याणरमन ने कहा, “लखीसराय में कल्याण ज्वैलर्स के इस भव्य और नूतन शोरूम के माध्यम से हमारा लक्ष्य एक ऐसी ‘सर्वसमावेशी व्यवस्था’ का निर्माण करना है, जो हमारे ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं को पूरा करते हुए उनके खरीदारी के अनुभव को और अधिक सुखद बना सके। हमारा संकल्प है, स्वयं को निरंतर और बेहतर बनाना, ताकि विश्वास और पारदर्शिता के अपने मूल सिद्धांतों पर अडिग रहते हुए हम ग्राहकों को विश्व-स्तरीय वातावरण प्रदान कर सकें। कल्याण ज्वैलर्स में हम गुणवत्ता और सेवा पर विशेष ध्यान देते हुए, अद्वितीय और उत्कृष्ट आभूषणों की एक विस्तृत श्रृंखला सदैव प्रस्तुत करते रहेंगे।”
शुभारंभ के उपलक्ष्य में, कल्याण ज्वेलर्स ने ‘शून्य प्रतिशत’ (0%) मेकिंग चार्ज के विशेष ऑफर की घोषणा की है।* साथ ही, सीमित अवधि के लिए इन खरीदारियों पर कल्याण ज्वैलर्स का ‘स्पेशल गोल्ड बोर्ड रेट’ लागू होगा, यह बाज़ार में सबसे कम और सभी शोरूम में एकसमान होता है।
कल्याण ज्वैलर्स में बिकने वाले सभी आभूषण बीआईएस हॉलमार्क प्रमाणित हैं और कई शुद्धता परीक्षणों से गुजरते हैं। इसके अतिरिक्त, ग्राहकों को ‘कल्याण ज्वैलर्स 4-लेवल एश्योरेंस सर्टिफिकेट’ दिया जाएगा, जो सोने की शुद्धता, आभूषणों के निःशुल्क लाइफटाइम मेंटेनेंस, उत्पाद की विस्तृत जानकारी और पारदर्शी एक्सचेंज व बाय-बैक नीतियों की गारंटी देता है — जो ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने के प्रति ब्रांड की प्रतिबद्धता को और मज़बूत करता है।
