March 23, 2026
image (2)

संझौली थाना क्षेत्र के जिगनी गांव स्थित हनुमान मंदिर में शनिवार रात चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। सोने का टीका, तीन किलो चांदी का गदा, 500 ग्राम का चांदी का खड़ाऊ, 600 ग्राम का मुकुट, पीतल का घंट, 25 जोड़ा झाल, माइक, दान-पेटी आदि चोरी हुई। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
बताया जाता है कि चोरों ने हनुमान मंदिर में चोरी करने के बाद इससे सटे कृष्ण भगवान मंदिर के मुख्य गेट का
ताला तोड़ कर वहां भी चोरी करनी चाही। लेकिन मंदिर में कोई कीमती चीज नहीं देखकर चुपचाप निकल गए। घटना की जानकारी जब रविवार को ग्रामीणों को मिली तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि मंदिर को सील कर घटना की सूचना वरीय अधिकारियों को दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *