April 8, 2026
WhatsApp Image 2026-04-08 at 11.14.03 AM

मनेर थाना क्षेत्र बस्ती रोड मीरा चक में सोना लेन-देन के विवाद में स्वर्ण दुकानदार गुड्डू कुमार सोनी ने अपने कर्मचारी पिंटू सोनी पर ज्वेलरी साफ करने वाला केमिकल फेंक दिया। पास खड़ी पिंटू की पत्नी रजनी देवी के शरीर पर भी केमिकल पड़ा। इससे पति-पत्नी मामूली रूप से जख्मी हो गए।
स्थानीय लोग दोनों को मनेर के सरकारी अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पीड़ित का आरोप है कि स्वर्ण दुकानदार ने उन पर तेजाब फेंका है। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि यह तेजाब नहीं बल्कि ज्वेलरी साफ करने वाला एक केमिकल है।
ज्वेलरी बेचकर रुपये रखने का लगाया आरोप : गुड्डू कुमार सोनी की ज्वेलरी दुकान है। उसमें पिंटू कारीगर
के रूप में काम करता था। मंगलवार की देर रात गुड्डू दुकान बंद कर पिंटू के घर पहुंचा और आरोप लगाने लगा कि ज्वेलरी बेचकर उसका पैसा रख लिए हो। पैसा दे दो नहीं तो ठीक नहीं होगा। इसके बाद दोनों में बहस के बाद हाथापाई होने लगी। मारपीट भी हुई।
इस दौरान गुड्डू ने पिंटू के घर में रखा गहना साफ करने वाला केमिकल उठाकर उसपर फेंक दिया। केमिकल वहां मौजूद पिंटू की पत्नी पर भी पड़ा। इससे पति-पत्नी मामूली रूप से जख्मी हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *