March 10, 2026
merder

बेलागंज चिड़िहारा बिगहा में बुधवार रात जदयू नेता सह उप मुखिया महेश तिवारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। महेश बुधवार देर भोज खाकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे अपराधियों ने गोलियां बरसा दी। ये सब जदयू नेता के घर से महज पांच सौ मीटर की दूरी पर हुआ।

गोलियों की आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोग आनन-फानन में मगध मेडिकल के लिए रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। महेश बेलागंज जदयू महासचिव और पंचायत के उप मुखिया थे। इधर, घटना के बाद मृतक महेश मिश्रा के भतीजा राजेश के फर्द बयान पर नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। जिसके बाद डीएसपी विधि व्यवस्था के नेतृत्व में

छापेमारी कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया। इसमें कामता मिश्रा, सुधीर मिश्रा व रंधीर मिश्रा शामिल है। पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने इस घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। घटना के पीछे जमीन विवाद व चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *