जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी की नई कुलपति प्रो. डा. इला कुमार ने योगदान दिया. छात्राओं ने झारखंड के परंपरागत नृत्य व एनएसएस क्लैपिंग कर उनका स्वागत किया. छात्र कल्याण अधिष्ठाता डा. किश्वर आरा ने नवनियुक्त कुलपति प्रो. डा. इला कुमार स्वागत किया. इस मौके पर टीचर्स एसोसिएशन ने निवर्तमान कुलपति प्रो. डा. अंजिला गुप्ता को विदाई दी व नई कुलपति प्रो. डा. इला कुमार का स्वागत किया. इस मौके पर कुलपति प्रो. डा. इला कुमार ने आश्वासन दिया और कहा कि पूर्व में जो कार्य हुए है उन्हें आगे बढ़ाना है।
सभी के साथ मिल कर विश्वविद्यालय को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में बढ़ावा देना है।स्टाफ की कमी जरूर है लेकिन विश्वविद्यालय में साकारात्मक महौल के साथ कार्य करना है। वहीं यूनिवर्सिटी की संंस्थापक कुलपति प्रो. डा. अंजिला गुप्ता ने कहा कि यहां के सभी लोगों से एक भावनात्मक रिश्ता कायम हो गया है. कई चुनौतियों के बावजूद एक बेहतर टीम के साथ काम करने का अवसर प्राप्त हुआ. एक बच्चे की तरह विश्वविद्यालय को बढ़ते देखा है.
इस अवसर पर परीक्षा नियंत्रक डा. रमा सुब्रह्मण्यन, वित्त पदाधिकारी डा. जावेद अहमद, कुलसचिव डा. सलोमी कुजूर ने अपने विचार रखें. इस मौके यूनिवर्सिटी की निवर्तमान कुलपति प्रो. डा. अंजिला गुप्ता, डा. दीपा शरण, डा. अन्नपूर्णा झा, पूर्व कुलसचिव राजेन्द्र जायसवाल, डा. रत्ना मित्रा, डा. रिजवाना परवीन, डा. कामिनी, डा. सोनाली सिंह, डा. मनीषा टाइटस, डा. रुपाली पात्रा, डा. पुष्पा कुमारी, डा. ग्लोरिया पुर्ति, डा. अनामिका , डा. माधुरी, रिंकू डा. सोनाली आदि मौजूद थे।
