February 7, 2026
BIHAR (2)

इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मैच में एलडी2 ने एलडी3 को हरा कर ट्रॉफी जीती. वहीं वन सप्लाई चेन तीसरे स्थान पर रहा. इस मौके पर विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया. टूर्नामेंट के दौरान खिलाडिय़ों ने अनुशासन, समर्पण और सच्ची खेल भावना का शानदार परिचय दिया.  टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में एलडी2 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एलडी3 को 16 रनों से पराजित कर टॉफी अपने नाम किया. मैच में बल्लेबाजी करते हुए एलडी2 की टीम ने निर्धारित 10 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 85 रन बनाए।

एलडी2 की ओर से राजीव बेहरा ने नाबाद रहते हुए 30 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि अनिकेत कश्यप ने 26 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एलडी3 की टीम दबाव में आ गई और 10 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 69 रन ही बना सकी. फाइनल मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राजीव बेहरा एलडी2 को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। पूरे टूर्नामेंट में निरंतर शानदार प्रदर्शन के लिए एलडी2 के सत्यजीत उपाध्याय को मैन ऑफ द सीरीज के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर टाटा स्टील के चीफ एचआरबीपी यशवंत पांडेय, चीफ एलडी 3 एंड टीएससीआर रविन्द विजय संघ्वी, चीफ एलडी2 हितेश साह, चीफ एलडी3 रंजय सिंह, टाटा स्टील गम्हरिया के चीफ रंजन सिंह, चीफ स्पोट्र्स मुकुल चौधरी, टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसीडेंट शैलेश सिंह, वाइस प्रेसीडेंट संजीव तिवारी, राजीव चौघरी, असिस्टेंट सेक्रेट्री अजय चौधरी, श्याम बाबू, ट्रेजरर अमोद दुबे समेत अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *