सिदगोड़ा स्थित श्री श्री कांवरिया धाम मंंदिर कमेटी की ओर से मंदिर पसिर में चल रहे श्री रामचरितमानस नवाह्न परायण महायज्ञ व राम कथा के दूसरे दिन कथावाचक काशी से आए शिवेश त्रिपाठी ने संत महिमा वर्णन प्रसंग पर विस्तृत प्रवचन किया. यह महायज्ञ 9 दिन तक चलेगा।
प्रत्येक दिन कथावाचक अलग-अलग प्रसंगों का विस्तार से वर्णन करेंगेे. इस मौके परे मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, महासचिव जितेन्द्र कुमार सिंह, उदय सिंह, सुनील सिंह, राज किशोर प्रसाद, चंद्रशेखर ओझा, राजू नाथ, रजनीश सिंह, सुरेश, पुरुषोतम राव, सत्येन्द्र सिंह, रवि राज दुबे, महेन्द्र प्रसाद, सुखदेव उपाध्याय, पवन कुमार, सीताराम गुप्ता, अशोक गुप्ता, अनिल कुमार सिंह, रमेश गुप्ता, गोविन्द, शिव सिंह, राजकुमार, संतोष सिंह आदि मौजूद थे।
