March 6, 2026
rape (2)

प्रेमी ने झांसा देकर नाबालिग प्रेमिका को बुलाया और फिर चार दोस्तों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देते हुए बच्ची की हत्या भी कर दी। इतना ही नहीं हर हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए शव को बांस की झाड़ी में लटका दिया। अमौर थाना क्षेत्र के बकेनिया बरेली गांव में इस घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक बच्ची डगरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली थी। इस संबंध में अमौर थाना में सामूहिक दुष्कर्म बाद हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी भी शुरू कर दी है। आरोपित प्रेमी अमौर थाना क्षेत्र बकेनिया बरेली पंचायत के बकेनिया गांव निवासी उत्तम लाल विश्वास का पुत्र करण कुमार विश्वास बताया गया है। यह घटना तीन मार्च की रात को ही अंजाम देने की बात कही गई है। उसका शव शुक्रवार को बरामद किया गया है। बच्ची के स्वजनों ने बताया कि तीन मार्च को बच्ची शाैच के लिए निकली थी। बहुत देर तक वापस नहीं आने पर उन लोगों ने खोजबीन शुरू की। दूसरे दिन भी उसका पता नहीं चलने पर उन लोगों ने घर के मोबाइल पर आए फोन को देखना शुरू किया और अंतिम काल फोन नंबर 7970879374 से आया था। यह नंबर करण कुमार का था। बाद में वे लोग उनके घर पहुंचे और समाज के दबाब में पूछताछ की। आरोपित प्रेमी ने सभी के समक्ष सामूहिक दुष्कर्म बाद हत्या की जानकारी दी। इस दौरान वे लोग शव स्थल व अन्य प्रक्रिया में उलझ गए और इस बीच आरोपित प्रेमी वहां से फरार हो गया। बच्ची के मां के आवेदन पर यह प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *