March 26, 2026
image (8)

पटना के बाढ़ के भदौर थाना क्षेत्र में एक तीन वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना हुई। बच्ची अपनी दादी के साथ दुर्गा मंदिर में आरती के लिए गई थी। बाद में वह मंदिर परिसर में खून से लथपथ और बेसुध मिली। जब स्वजन बच्ची को देखने पहुंचे, तो वह बेसुध थी और उसके कपड़े में कई जगह खून लगे थे। स्वजन ने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचित किया और बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गंभीर स्थिति में बच्ची को पटना रेफर कर दिया गया है। इस घटना के बाद बुधवार को एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर सैंपल एकत्रित किए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जल्दबाजी में कुछ कहना उचित नहीं होगा। जांच रिपोर्ट और पुलिस जांच से स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों में आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *