होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में एक व्यापक सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया है। जागरूक और जिम्मेदार आवागमन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की गई इस पहल में ‘द न्यू होराइजन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ और ‘राजेंद्रनाथ कॉलेज ऑफ पॉलिटेक्निक’ के २००० से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अभियान के माध्यम से दैनिक यातायात जागरूकता को एक रोचक और प्रभावी सीखने के अनुभव में बदल दिया गया।
इस विशेष अभियान में सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न जागरूकता सत्र, खेल, प्रश्नोत्तरी और परिस्थिति-आधारित चर्चाएं शामिल थीं। इन कार्यक्रमों को इस तरह तैयार किया गया था कि प्रतिभागी सुरक्षा के सिद्धांतों को वास्तविक जीवन की स्थितियों से जोड़ सकें। इस पहल में ‘करके सीखने पर विशेष जोर दिया गया, जिससे युवा प्रतिभागी सतर्कता, अनुशासन और जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता के रूप में अपनी भूमिका जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को गहराई से समझ सकें। होंडा की यह पहल सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और युवाओं को यातायात नियमों के प्रति अधिक जागरूक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
