March 27, 2026
image (5)

उत्तर प्रदेश से तस्करी कर 100 और 500 रुपये के जाली नोटों को पटना में खपाया जा रहा है। इस बात का पर्दाफाश तब हुआ जब पटना पुलिस (Patna Police) की विशेष टीम ने अगमकुआं थाना क्षेत्र के टीवी टावर के पास गुप्त सूचना पर चार तस्करों को गिरफ्तार किया।
कार से सौ-सौ के जाली नोट की 20 गड्डी और 500 रुपये के नोट की 5 जाली गड्डी बरामद की गई। इस तरह पुलिस ने कुल 2 लाख 25 सौ रुपये जब्त किए है।
आरोपितों की पहचान खुसरूपुर निवासी दो सगे भाई राणा लव, राणा कुश, वैशाली के लालगंज के अस्मित कुमार और नालंदा के इस्लामपुर निवासी अशुतोष कुमार के रूप में हुई। पूछताछ में पता चला कि बरामद जाली नोट उत्तर प्रदेश से लाए जा रहे थे, जिसे पटना के बाजार में खपाने की तैयारी थी। इसके पूर्व भी यह uगिरोह दो बाद उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ और एक अन्य जिले से 50-50 हजार रुपये के जाली नोटों की तस्करी कर चुका था। लव और कुश के पिता का राजनीतिक दल से भी जुड़े हैं। पुलिस इस बिन्दु पर भी जांच कर रही है। सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि चोरों आरोपितों से पूछताछ में अन्य कई लोगों का नाम उजागर हुआ है। यह चेन के बीच की कड़ी है। संभव है कि इसके पीछे मास्टरमाइंड कोई और है। उन्होंने कहा कि कई अन्य नाम सामने आए हैं। इसकी सूचना आरबीआई, आर्थिक अपराध इकाई सहित अन्य जांच एजेंसी को भी दी गई है। उत्तर प्रदेश पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। इनके मोबाइल को भी जब्त कर लिया गया है। चारों ने पूर्व में किन लोगों तक जाली नोट पहुंचाया और इस बार इन नोटों को कहां खपाने की तैयारी थी, इसकी भी जांच की जा रही है। आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *