June 19, 2025

नगर के राज शिव मंदिर के नजदीक अर्जुन नगर में फर्जी डॉक्टर ऊषा सिंह को पकड़ने गई पुलिस टीम पर परिजनों ने हमला कर दिया। पुलिस टीम पर ईंट-पत्थर व मिर्ची पाउडर फेंका गया। इसके बावजूद एएसपी दिव्यांजलि कुमारी के नेतृत्व में पुलिस ने फर्जी डॉक्टर व उसकी बहू महिमा कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने डॉक्टर के घर से 21 लाख 14 हजार 607 रुपये नगद बरामद किये हैं।

इसके अलावा ब्रांडेड कंपनी की चार बोतल शराब व पांच बाइक भी जब्त की है। नोटों को गिनने के लिए मशीन मंगवानी पड़ी। सीओ वेदप्रकाश की देखरेख में नोटों की गिनती की गई। बता दें कि ऊषा देवी के अवैध अस्पताल में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा की मौत हो गई थी। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई की। एएसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि फर्जी डॉक्टर अपने घर के ऊपरी मंजिल पर छुपी है।

छापेमारी करने गई टीम पर डॉक्टर व उनके परिजनों ने ईंट-पत्थर व मिर्ची पाउडर से हमला कर दिया। इसके बाद हमने खुद कमान संभाली और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने फर्जी डॉक्टर ऊषा सिंह, उसके पुत्र अंबुज कुमार उर्फ झुन्नू, बहू महिमा कुमारी को पुलिस पर हमला और जच्चा-बच्चा की मौत मामले में नामजद किया है। ऊषा सिंह व महिमा कुमारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। अंबुज की तलाश में छापेमारी जारी है। उल्लेखनीय हैं कि शनिवार को ऊषा सिंह के फर्जी अस्पताल में प्रसव के बाद सिगड़ी बहुअरी गांव निवासी संदीप राम की पत्नी चिन्ता देवी व नवजात की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *