
बाढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत शहरी गांव में रविवार की देर रात अपराधियों ने ब्लेड से गला रेतकर एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला को मौत के घाट उतार दिया। महिला का शव कंबल से ढका हुआ घर में रखी चौकी पर मिला। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। सैकड़ों लोग महिला के घर के आसपास जमा हो गए और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की। अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त हो गया। इस वारदात के बाद पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। दरअसल, – शहरी गांव में 70 वर्षीय एक महिला अपने घर में अकेली रहती थीं। जीविकोपार्जन के लिए बुजुर्ग महिला बकरी पालन करती थीं।
महिला के पुत्र और दोनों बहू रोजगार के लिये बाहर रहते हैं। सुबह के वक्त वृद्धा के घर से बाहर नहीं निकलने पर पड़ोस की कुछ महिलाएं, उनकी खोज-खबर लेने के लिए घर गई थीं। इसी दौरान आवाज लगाने पर भी महिला बिस्तर से नहीं उठीं तो पड़ोसियों को अनहोनी होने का शक हुआ। जब महिलाओं ने कंबल हटाया तो वृद्धा का सिर खून से लथपथ मिला। इसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। महिला मृत मिलीं। वृद्धा को नग्न अवस्था में देखकर लोग हैरान रह गए। उनके गले को अपराधियों ने ब्लेड से काट दिया था। इस कारण काफी खून बिस्तर पर गिरा था। वहीं गर्दन के पीछे भी खून मिला।
अपराधियों द्वारा इस्तेमाल किया गये ब्लेड को शव के पास से बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार महिला के सिर के पीछे भी जख्म का निशान मिले हैं। वहीं सिर के पास चमड़ा छिला हुआ मिला। महिला के शव को पुलिस ने बरामद कर पोस्टमार्टम के लिये अनुमंडल अस्पताल भेजा। चिकित्सक द्वारा हत्या के कारणों की जांच की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद यह साफ होगा कि महिला के साथ दुष्कर्म हुआ है य नहीं। ग्रामीण एसपी ने बताया कि पुलिस ने डॉक्टर को यह पत्र लिखा है कि अग महिला के साथ दुष्कर्म होने जैसे को साक्ष्य मिलें तो तुरंत इसकी जानकारी दें कई पहलुओं पर जांच महिला के घर की जमीन पर भी कुछ लोगों की नजर थी। वहीं दूसरी तरफ इस घटना में चोरी करने वाले गिरोह का भी हाथ होने की संभावना व्यक्त की जा रही है। पुलिसअलग-अलग पहलुओं पर इस घटना की जांच करने में जुटी हुई है।