सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी अंचल कार्यालय स्थित जिला खनन कार्यालय में निगरानी की टीम ने बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे छापेमारी कर डाटा ऑपरेटर राहुल कुमार रौशन और चपरासी प्रमोद कुमार को 50 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया।
दोनों कर्मचारी बिदुपुर थाने क्षेत्र के दाउदनगर गांव निवासी जमींदार कुमार से गिट्टी भंडारण के लाइसेंस देने के नाम
पर रुपयों की डिमांड कर रहे थे। इस मामले में पीड़ित ने बीते छह फरवरी को डाटा एंट्री ऑपरेटर के खिलाफ निगरानी पटना में मामला दर्ज करवाया था। दर्ज मामले के आधार पर निगरानी डीएसपी सदानंद कुमार के नेतृत्व में छापेमारी कर दोनों कर्मियों को रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार किया।
