March 12, 2026
dead

पूर्णिया रूपौली स्टेट हाइवे 65 पर अंशू खाद बीज भंडार के आगे एक बस की चपेट में आने से साईकिल सावार 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर रूपौली थाना पुलिस घायल युवक को घटना स्थल से उठाकर रेफ़रल अस्पताल रूपौली पहुंची जहां इमरजेंसी में तैनात चिकित्सक ने उस मृत घोषित कर दिया,मृतक युवक की पहचान रूपौली थाना क्षेत्र के मतेली गांव के मनोज शर्मा के 28 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना पाकर मृतक के गांव से लोगों का हूजूम रूपौली रेफ़रल अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया, वहीं रूपौली पुलिस के द्वारा शव की पंचनामा तैयार की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *