March 12, 2026
PRATICHI-2

उच्च माध्यमिक का रिजल्ट प्रकाशित हो चुका है। उच्चतर माध्यमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष चिरंजीव भट्टाचार्य ने एक संवाददाता सम्मेलन में परिणामों की आधिकारिक घोषणा की।  उच्च माध्यमिक में कूचबिहार की प्रतीची राय ने राज्य में चौथा स्थान हासिल किया हैं। वह सुनीति एकेडमी की छात्रा हैं। उनका कुल नंबर 493 है। वह संयुक्त रूप से लड़कियों में प्रथम आई है। प्रतीची को माध्यमिक में 682 अंक मिले थे। प्रतीची ने हर दिन 10 घंटे पढ़ाई करती थी । वह बड़ा होकर डॉक्टर बनना चाहती है। पढ़ाई के अलावा उसे संगीत, पेंटिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट खेलना पसंद है। श्रेया घोषाल के गाने पसंदीदा की लिस्ट में हैं। प्रतीची को फुरसत में कहानी की किताबें पढ़ना भी पसंद है। पिता प्रणब तालुकदार जेनकिंस में रसायन विज्ञान के शिक्षक हैं। प्रणबबाबू ने कहा प्रतीची की सफलता से वह गौरवान्वित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *