May 22, 2026
cockroach-janata-party

मुख्य न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत के एक बयान से मचे बवाल के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी का एक्स अकाउंट बैन कर दिया गया है। दरअसल CJI सूर्यकांत ने बीते सप्ताह सुप्रीम कोर्ट में एक मामले की सुनवाई के दौरान देश के बेरोजगार युवाओं की तुलना कथित तौर पर कॉकरोच से कर दी थी। उनके बवाल बढ़ने के बाद इस बयान पर सफाई भी दी थी। हालांकि युवाओं ने इस बयान का कड़ा विरोध किया और इसी कड़ी में कॉकरोच जनता पार्टी की शुरुआत की गई थी। मजाक मजाक में शुरू की गई इस पार्टी के सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर बन गए थे।

लेकिन अब पार्टी का एक्स अकाउंट भारत में बैन हो गया है। हालांकि जानकारी के मुताबिक पार्टी का इंस्टाग्राम पेज अब भी दिखाई दे रहा है। इससे पहले कॉकरोच जनता पार्टी के पेज ने गुरुवार को ही फॉलोअर्स के मामले में भाजपा को पीछे छोड़ दिया था। इंस्टाग्राम पर पार्टी के पेज के 1 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। वहीं बीजेपी के 87 लाख फॉलोअर्स हैं।
एक्स अकाउंट बंद होने पर इसके फाउंडर अभिजीत दिपके भड़क उठे हैं। उन्होंने कहा है कि जिसका डर था वही हुआ है और उनके पेज को बैन कर दिया गया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर कहा, “जिसका डर था वही हुआ। पहले उन्होंने हमारे अकाउंट को हैक करने की कोशिश की जब ये नहीं हुआ तो उन्होंने इसे बैन कर दिया है। हमारा एक्स का ऑफिशियल अकाउंट इस वक्त भारत में दिखाई नहीं दे रहा है।”
उन्होंने युवाओं से इसके खिलाफ आवाज उठाने की अपील भी की। उन्होंने कहा, “मैं चाहता हूं कि आप लोग ये आवाज उठाएं कि आखिर इसे क्यों बैन किया गया है। इस पर ऐसा क्या लिखा था। हम सिर्फ सरकार से एकाउंटेबिलिटी मांग रहे थे। हमने कोई गलत चीज नहीं लिखी थी। और बदले में इन्होंने हमारा अकाउंट डिएक्टिवेट कर दिया। ये कहां की डेमोक्रेसी है। मैं चाहता हूं आप सब ये सवाल पूछें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *