छात्रों को विभिन्न करियर क्षेत्रों से परिचित कराने और भविष्य की संभावनाओं को समझने के उद्देश्य से सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में कैरियर टॉक 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी ने ASHA के सहयोग से किया।
कार्यक्रम में इंडस्ट्री लीडरशिप का आयोजन हुआ, जिसमें अर्थशास्त्र एवं डेटा, उद्यमिता, कॉरपोरेट लॉ, रिटेल, वित्त, हॉस्पिटैलिटी, शिक्षा, आईटी और चिकित्सा समेत नौ प्रमुख क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्रों के साथ अपने अनुभव और विचार साझा किए।
पैनल में डॉ. पूर्णिमा डोरे, विशाल कुमार अग्रवाल, विकास मित्तल, सिद्धार्थ अदेशरा, आरुषि गांधी, प्रशांत टौंक, कबिता अग्रवाल, समीर सागर मिश्रा एवं डॉ. मंदर महावीर शाह शामिल रहे। पैनल चर्चा का संचालन ब्रूक्सबेरी लिमिटेड, यूके की डायरेक्टर-कॉरपोरेट अफेयर्स खुशबू सिंह ने किया।
विशेषज्ञों ने छात्रों को बदलते समय के साथ करियर के क्षेत्र में आ रहे बदलावों, आवश्यक कौशल, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर का चुनाव करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब की ओर से अध्यक्ष उमंग झुनझुनवाला, सर्विस डायरेक्टर निकिता मेहता तथा प्रोजेक्ट लीड निशा टौंक उपस्थित रहीं। छात्रों को विभिन्न करियर क्षेत्रों से परिचित कराने और भविष्य की संभावनाओं को समझने के उद्देश्य से सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल में Career Talk 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी ने ASHA के सहयोग से किया।
कार्यक्रम में इंडस्ट्री लीडरशिप का आयोजन हुआ, जिसमें अर्थशास्त्र एवं डेटा, उद्यमिता, कॉरपोरेट लॉ, रिटेल, वित्त, हॉस्पिटैलिटी, शिक्षा, आईटी और चिकित्सा समेत नौ प्रमुख क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने छात्रों के साथ अपने अनुभव और विचार साझा किए।
पैनल में डॉ. पूर्णिमा डोरे, विशाल कुमार अग्रवाल, विकास मित्तल, सिद्धार्थ अदेशरा, आरुषि गांधी, प्रशांत टौंक, कबिता अग्रवाल, समीर सागर मिश्रा एवं डॉ. मंदर महावीर शाह शामिल रहे। पैनल चर्चा का संचालन ब्रूक्सबेरी लिमिटेड, यूके की डायरेक्टर-कॉरपोरेट अफेयर्स खुशबू सिंह ने किया।
विशेषज्ञों ने छात्रों को बदलते समय के साथ करियर के क्षेत्र में आ रहे बदलावों, आवश्यक कौशल, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा विभिन्न पेशेवर क्षेत्रों में उपलब्ध संभावनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान छात्रों को अपनी रुचि और क्षमता के अनुरूप करियर का चुनाव करने के लिए मार्गदर्शन भी दिया गया।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब की ओर से अध्यक्ष उमंग झुनझुनवाला, सर्विस डायरेक्टर निकिता मेहता तथा प्रोजेक्ट लीड निशा टौंक उपस्थित रहीं।