April 23, 2026
M44 - JFC Vs MBSG

इंडियन सुपर लीग में जमशेदपुर फुटबॉल क्लब व चेन्नइयन एफसी के बीच होने वाले मैच को लेकर जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स के गेट नंबर 2 का बॉक्स ऑफिस मंगलवार से खुल जाएगा. शहरवासी 25 अप्रैल जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित मैच के लिए टिकट खरीद सकते हैं. जेएफसी एक और अहम मुकाबले के लिए तैयार हैं. ऐसे में समर्थकों के पास सीधे स्टेडियम से अपनी सीटें पक्की करने का अवसर होगा।

इस बार प्रशंसकों की प्रतिक्रिया असाधारण रही है, घरेलू मैचों में भारी संख्या में दर्शकों की मौजूदगी ने स्टेडियम में एक जबरदस्त माहौल बना दिया है. चेन्नइयन एफसी के खिलाफ होने वाले इस मुकाबले में दर्शकों की भारी दिलचस्पी होने की उम्मीद है, क्योंकि जेएफसी इस मैच के जरिए वापसी करते हुए अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करना चाहेगी। हर एक अंक के बेहद महत्वपूर्ण साबित होने के चलते, स्टैंड्स से मिलने वाला समर्थकों का साथ एक बार फिर अहम भूमिका निभाएगा।

जेआरडी टाटा स्पोट्र्स कॉम्प्लेक्स बॉक्स ऑफिस पर बिक्री के अलावा, टिकट ऐप पर भी उपलब्ध हैं, जिससे प्रशंसकों को अपनी सीटें पहले से बुक करने का सुविधाजनक विकल्प मिल जाता है. जेएफसी ने लोगों से मैच में अधिक से अधिक आने की अपेक्षा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *