December 27, 2025

चकमेहसी थाना क्षेत्र की मालीनगर गांव से शनिवार रात लापता तीन सगे भाई-बहनों के शव कुएं से मिले हैं। रविवार को घर से महज 15 गज की दूरी पर स्थित कुएं से शवों के ना बरामद होने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंचे एसपी अशोक मिश्रा ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने हत्या के शक में बच्चों की मां सीमा देवी को हिरासत में लिया – है। घटना के पीछे पति-पत्नी का विवाद बताया जा रहा है।

मृतकों में चंदन कुमार उर्फ लफुआ के पुत्र तरुण कुमार (छह वर्ष), पुत्री तान्या कुमारी (4 वर्ष) व पुत्र तनिष्क कुमार (दो वर्ष) शामिल हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। सूचना पर एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किया है। जांच के दौरान खोजी कुत्ते की भी मदद ली गई। एसपी ने बताया कि बच्चों की हत्या का शक होने पर मां व पिता से पुलिस पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों के अनुसार, चंदन ने शनिवार को पुराना ई-रिक्शा बेचकर नया ई-रिक्शा खरीदा था। इसको लेकर पति-पत्नी में विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि बच्चों की नानी पर कुछ कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए सीमा अपने पति दबाव डाल रही थी, जबकि पति कर्ज चुकाने को रुपये देने के लिए राजी नहीं था।

शनिवार को नयी गाड़ी खरीदने पर दोनों में विवाद हो गया। आशंका है कि गुस्से में आकर सीमा ने बच्चों की हत्या की होगी। ग्रामीणों के अनुसार, घर में पति-पत्नी व बच्चों के अलावा और कोई नहीं था शनिवार रात अचानक तीनों बच्चों के एक साथ लापता होने से लोग सकते में आ गए। पिता चंदन की सूचना पर रात करीब एक बजे ही पुलिस पहुंच गयी थी। तलाशी के दौरान रविवार सुबह घर से महज 15 गज की दूरी पर स्थित कुएं में तीनों की लाश मिली। ग्रामीणों के अनुसार, चार वर्षीया बच्ची की जीभबाहर निकली थी और उसने पानी भी नहीं पिया था। आशंका है कि गला घोंटकर हत्या के बाद लाश कुएं में फेंकी गयी होगी। सदर डीएसपी-2 विजय कुमार महतो ने बताया कि बच्चों की मां सीमा देवी पर हत्या का आरोप लगाया गया है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है। जल्द इसका खुलासा कर दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *