March 23, 2026
image (1)

पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गाजियाबाद पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी नौशाद अली उर्फ लालू, मुंबई पुलिस की महिला मुखबिर मीरा ठाकुर और एक नाबालिग शामिल है।
-प्रभारी डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि रविवार को बिहार के मुजफ्फरपुर के हरचंदा गांव के मूल निवासी और फरीदाबाद के नचौली में
रहने वाले नौशाद अली उर्फ लालू और मथुरा के औरंगाबाद की रहने वाली मीरा ठाकुर को गिरफ्तार किया है।
तीनों पाकिस्तान में बैठे मास्टरमाइंड सरदार के व्हाट्सऐप ग्रुपों में जुड़े हुए थे। पुलिस के मुताबिक मीरा मुंबई आती-जाती रहती है। सूत्रों के अनुसार मुंबई में
अभिनेता सलमान खान के घर पर हमला करने के एक आरोपी की गिरफ्तारी मीरा की मुखबिरी पर हुई थी। इनसे तीन मोबाइल फोन मिले हैं। कौशांबी थाना पुलिस अब तक 18 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *