बिहार से गुजरात जाने वाले रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय रेलवे ने बिहार को तीन नई ट्रेनों की सौगात दी है। रेलवे बोर्ड के इस फैसले से न केवल लंबी दूरी के यात्रियों को राहत मिलेगी, बल्कि लोकल कनेक्टिविटी में भी बड़ा सुधार होगा। फिलहाल, इन रूटों पर स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही थीं, लेकिन यात्रियों की लगातार बढ़ती संख्या की वजह से रेलवे ने इन्हें रेगुलर सर्विस में बदलने का फैसला लिया। हालांकि, नियमित परिचालन की तारीखें अभी तय नहीं हुई है। रूट और टाइमिंग जरूर फिक्स कर दिया गया है।
बिहार से रोजगार और कारोबार के लिए गुजरात जाने वाले लोगों के लिए ये ट्रेन किसी वरदान से कम नहीं है। अमृत भारत एक्सप्रेस पटना से अहमदाबाद के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगी, जिससे पश्चिमी भारत की यात्रा सुगम हो जाएगी। ये ट्रेन शिक्षा और व्यापार के सिलसिले में बाहर रहने वाले प्रवासियों के लिए सबसे सुविधाजनक विकल्प बनेगी।
राजगीर के ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व को देखते हुए पटना से राजगीर के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन को मंजूरी दी गई है। ये सेवा पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए वरदान साबित होगी। इस सीधी ट्रेन के चलने से सड़क मार्ग पर दबाव कम होगा। दैनिक यात्रियों को किफायती और तेज परिवहन उपलब्ध होगा। अब RAC का झंझट खत्म! केवल कन्फर्म टिकट पर सफर, लोवर बर्थ के लिए नया नियम l बिहार में लोकल कनेक्टिविटी को धार देने के लिए सहरसा से जमालपुर के बीच नई मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। ये सेवा विशेष रूप से कोसी और अंग क्षेत्र के छोटे स्टेशनों को जोड़ने का काम करेगी। रोजाना कामकाज और स्थानीय कारोबार के लिए यात्रा करने वाले लोगों के लिए ये मेमू ट्रेन बेहद किफायती और समय बचाने वाली साबित होगी। इन 5 रूटों के यात्रियों की चमकी किस्मत! चलेंगी नई अमृत भारत ट्रेनेंl
