बुधवार को भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई के संगठन आयुक्त नरेश कुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यों का प्रतिनिधिमंडल जमशेदपुर स्थित उप विकास आयुक्त पूर्वी सिंहभूम के कार्यालय में पहुंचकर उप विकास आयुक्त नरेन्द्र पासवान से मिलकर उनका पारंपरिक रूप से स्काउट एंड गाइड के वल्र्ड ब्रदरहुड स्कार्फ पहना कर व कैप प्रदान कर सम्मानित किया. उन्हें भारत स्काउट एंड गाइड के जिला संगठन में उपसभापति के पद स्वीकार करने के लिए निवेदन किया जिस पर उन्होंने अपनी सहमति प्रदान की।
इस औपचारिक मुलाकात के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने भारत स्काउट एंड गाइड के पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से निरंतर जिला स्तर पर , राज्य स्तर पर व राष्ट्रीय स्तर पर किए जाने वाले अलग-अलग कार्यक्रमों में जिला की उपलब्धियां से अवगत कराया। इसके साथ ही जिला मुख्यालय में स्काउट गाइड के बच्चों के लिए आयोजित कार्यक्रम व शिविरों के दौरान होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया उप विकास आयुक्त ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को ध्यानपूर्वक सुना व समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया।
उन्होंने भारत स्काउट एंड गाइड के किए जा रहे कार्यों की सराहना की. इस मौके पर जिला पूर्वी सिंहभूम कब्स विंग के आयुक्त श्याम कुमार शर्मा , जिला इकाई के सहायक सचिव ललन यादव व जिला संगठन आयुक्त नरेश कुमार मौजूद थे।
