अशोक यूनिवर्सिटी ने अपने प्रमुख कार्यक्रम, ‘यंग इंडिया फेलोशिप’ के सोलहवें बैच (सत्र दो हजार छब्बीस-सत्ताईस) के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। फेलोशिप के पंद्रह वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में, यूनिवर्सिटी ने एचडीएफसी बैंक के सहयोग से इस वर्ष चुने जाने वाले सभी फेलो को छात्रवृत्ति प्रदान करने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य देश के प्रतिभाशाली और योग्य व्यक्तियों के लिए इस उच्च-स्तरीय कार्यक्रम को अधिक सुलभ बनाना है।
फेलोशिप के लिए आवेदन पूरी तरह से निशुल्क हैं और आवेदनों की समीक्षा निरंतर आधार पर की जा रही है। आवेदन करने की ‘प्रायोरिटी डेडलाइन’ तेईस फरवरी, दो हजार छब्बीस निर्धारित की गई है, जबकि आवेदन का अंतिम चरण तेईस मार्च, दो हजार छब्बीस को समाप्त होगा। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर सोमक रायचौधरी के अनुसार, अब तक के दो हजार चार सौ से अधिक पूर्व छात्र दुनिया भर में सरकार, नागरिक समाज और शोध जैसे विभिन्न क्षेत्रों में अपना परचम लहरा रहे हैं।
