अरका जैन यूूनिवर्सिटी के वाणिज्य विभाग की ओर से गुरुवार को सेंटर फॉर एक्सीलेंस में अंंतर्राष्ट्रीय मानव संसाधन दिवस मनाया गया. इस मौके पर अतिथि के रूप में यूनिवर्सिटी के पूर्र्व छात्र व छात्राएं शामिल हुए. उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम व कौशल विकास से ही कॉरपोरेट में पहचान मिलना संभव है. कार्यक्रम में कई जाने-माने उद्यमियों, शिक्षाविदों, छात्र व छात्राओं की सक्रिया भूमिका रही।
अरका जैन यूनिवर्सिटी की ओर से जमशेदपुर मैनेजमेंट एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानव संसाधन दिवस में विशेष अतिथि यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र व छात्राओं ने भाग लिया. वर्तमान में उद्योग जगत में अपनी पहचान स्थापित कर चुके पूर्व छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए. उन्होंने मौजूदा छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए कॉरपोरेट जीवन, पेशेवर चुनौतियों व निरंतर सीखने के महत्व पर प्रकाश डाला. कार्यक्रम में अतिथि के रूप में कविता कालता, अदिति, अर्पिता, मुस्कान कुमारी, शुभम कुमार व अन्य पूर्व छात्र-छात्राएं शामिल हुए. कार्यक्रम में डा. पॉम्पी दास सेनगुप्ता ने विभाग व यूनिवर्सिटी की विकास यात्रा को स्मरण करते हुए उद्योग जगत में विभाग की बढ़ती पहचान व उपलब्धियों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने छात्रों को निरंतर परिश्रम, कौशल विकास व सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम का समापन संवाद, प्रेरणा और पेशेवर सीख के सकारात्मक वातावरण के साथ हुआ. इस मौके पर यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की सहायक डीन डा. पॉम्पी दास सेनगुप्ता, मानव संसाधन प्रमुख डा. अविनाश भामराह, वाणिज्य विभाग की प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर डा. अंकिता सिंह समेत विभाग के शिक्षक, शिक्षिकाएं, छात्र व छात्राएं मौजूद थे।
