March 17, 2026
POLITICS (2)

जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में उपाध्यक्ष पद पर अर्चना दुबे नवनिर्वाचित हुईं. उन्हें 22 वार्ड सदस्यों में से 11 का समर्थन मिला।  सोमवार की दोपहर करणडीह ब्लॉक परिसर में निर्वाचन पदाधिकारी की देखरेख में जुगसलाई नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई जिसमें भाग लेने के लिए जुगसलाई नगर परिषद के नवनिर्वाचित 22 वार्ड सदस्य पहुंंचे. इस दौरान सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था रही. उपाध्यक्ष पद के लिए 22 वार्ड सदस्यों से चार सदस्यों ने  सुरेश शर्मा लिपु, अर्चना दुबे, मो. इरशाद हैदर व राहत हुसैन ने नामांकन किए. नामांकन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोपहर करीब साढ़े तीन बजे नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अर्चना दुबे के नाम की घोषणा की गई. चुनाव में सुरेश शर्मा लिपु को 6 वोट, अर्चना को 11 वोट, मो। इरशाद को 3 व राहत हुसैन को 2 मत मिले. चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अर्चना दुबे को प्रमाण पत्र प्रदान कर उन्हें शपथ दिलायी।

नौशीन ने दी अर्चना को जीत की बधाई

जुगसलाई नगर परिषद की नवनिर्वाचित अध्यक्ष नौशीन खान ने गले मिल कर नवनिवार्चित उपाध्यक्ष अर्चना दुबे को जीत की बधाई दी. उन्होंने कहा कि खुशी की बात है कि नगर परिषद के उपाध्यक्ष पद पर भी महिला जीत कर आयी हैं. अब वे दोनों बहनें मिल कर जुगसलाई के विकास का कार्य करेंगी.

महिला सशक्तिकरण व विकास होगी प्राथमिकता

जुगसलाई नगर परिषद की नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष अर्चना दुबे ने कहा कि महिला सशक्तिकरण उनकी प्राथमिकता होगी। जुगसलाई के विकास के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगी. उन्होंने जीत के लिए सभी वार्ड सदस्यों का आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *