पुलिस के साथ बदमाशों की मुठभेड़ में जिस बदमाश को गिरफ्तार किया गया है,उसके पास एक और आरोपी भी पहुंचने वाला था। पुलिस ने एक और आरोपी पंकज कुमार उर्फ छोटू यादव को गुरुवार की सुबह को गिरफ्तार किया है।पकड़ा गया आरोपी बंगाल के जलपाइगुड़ी फटापुकुर का रहने वाला है।इसके पास से चोरी की बाइक बरामद की गई है।एसपी संतोष कुमार ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पकड़ा गया आरोपी पवन उर्फ चिंटू के गिरोह में शामिल एक और बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी पंकज कुमार उर्फ छोटू बुधवार की रात्रि को पकड़े गए आरोपी पवन कुमार उर्फ चिंटू के पास ही पहुंचने वाला था।दूसरे आरोपी को पंकज को गिरफ्तार कर लिया गया है।एसपी ने बताया कि इन दोनो आरोपी एक दर्जन से ज्यादा कांडों में वांछित है।आरोपी पवन ने भी किशनगंज जिले के विभिन्न थाना में छह कांडों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।हाल के दिनों में पश्चिमपाली से बाइक चोरी के एक मामले को लेकर पकड़े गए बदमाश पवन का सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हुआ था। एसपी ने कहा कि पकड़ा गया दोनों आरोपी किसी व्यवसाय के साथ बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था।पकड़े गए आरोपी पवन के विरुद्ध वर्ष 2017 सबसे पहले अररिया में चोरी का एक कांड दर्ज हुआ था।वर्ष 2019 में पटना में लुट,छीननतई , चोरी के आधा दर्जन मामले दर्ज थे।वर्ष 2023 में मधुबनी में चार कांड दर्ज थे,वर्ष 2026 में किशनगंज जिले में छह मामले दर्ज हुए थे।कटिहार,पूर्णिया सहित अन्य जिलों में चोरी व छीनतई के मामले दर्ज थे।
