August 8, 2026
images (32)

कोलकाता कॉउचर एक्सपो में हिस्सा लेने पहुंचे देश और राज्य के प्रमुख वस्त्र (टेक्सटाइल) कारोबारियों में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के आश्वासनों और केंद्र-राज्य सरकार के सहयोग से नया उत्साह देखने को मिल रहा है। एक्सपो के मंच से वस्त्र उद्योग से जुड़े दिग्गज व्यापारियों ने पश्चिम बंगाल में 5,000 करोड़ रुपये के नए निवेश का ऐतिहासिक ऐलान किया है। उद्योगपतियों का मानना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के प्रस्तावित दौरे और मुख्यमंत्री की दूरदर्शी नीतियों से बंगाल का टेक्सटाइल उद्योग एक बार फिर अपने स्वर्णिम युग की ओर लौटने जा रहा है।
कोलकाता कॉउचर के अध्यक्ष निर्मल सराफ ने व्यापारियों के इस बड़े फैसले की घोषणा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के उद्योग-अनुकूल रुख और ठोस आश्वासनों ने हमारे भीतर एक नई ऊर्जा का संचार किया है। वस्त्र उद्योग से जुड़े व्यापारी मिलकर बंगाल में 5,000 करोड़ का विशाल निवेश करेंगे। इसके तहत एक नया विश्व रिकॉर्ड स्थापित करते हुए मुख्यमंत्री एक ही दिन में 101 नई टेक्सटाइल इकाइयों (इंडस्ट्रियल यूनिट्स) का शिलान्यास करेंगे। कारोबारियों के इस अभूतपूर्व ऐलान के बाद यह साफ हो गया है कि आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल देश के सबसे बड़े टेक्सटाइल हब के रूप में उभरने के लिए पूरी तरह तैयार है।
मुख्यमंत्री ने टेक्सटाइल उद्योग को गति देने के लिए जिन रियायतों और एकल-खिड़की स्वीकृतियों का ऐलान किया है, उससे व्यापारियों को स्पष्ट दिशा मिली है। इससे केवल बंगाल ही नहीं, बल्कि देश भर के वस्त्र कारोबारी अब बंगाल में निवेश के लिए आकर्षित होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *