July 24, 2026
images (3)

यश राज फिल्म्स ने निर्देशक अली अब्बास जफर की आगामी अनटाइटल्ड रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म और उसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। आदित्य चोपड़ा के निर्माण में बनी यह फिल्म 26 मार्च 2027 (गुड फ्राइडे) को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अहान पांडे, शरवरी, ऐश्वर्य ठाकरे और बॉबी देओल प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर यूनाइटेड किंगडम (यूके) में की गई है। हालांकि, इसकी कहानी और कलाकारों के किरदारों को लेकर निर्माताओं ने अभी ज्यादा जानकारी शेयर नहीं की है। रोमांस, एक्शन और ड्रामा से भरपूर इस फिल्म को यश राज फिल्म्स की बड़ी पेशकश माना जा रहा है।

आदित्य चोपड़ा और अली अब्बास जफर की यह बतौर निर्माता-निर्देशक पांचवीं फिल्म है। इससे पहले दोनों ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’, ‘गुंडे’, ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ जैसी सफल फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। ऐसे में इस नई फिल्म से भी दर्शकों और ट्रेड को काफी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *